Tuesday 9 April 2013


        प्रचार का असर

बिज़नेस गुरु के ऐड का फंडा तो देखिये

जबरन चलते चीजों का डंडा तो देखिये

कुछ अन्धो ने खरीद लिए नज़र के चश्मे

गंजे खरीदते है कंघी तेल देखिये

बहरे तमाम ले रहे है गीत के कसेट

है दम प्रचार मे ये बात मान लीजिए

अब तो कुआरे नैपकिन खरीद रहे है  

है छूट आज इतनी जरा ये तो देखिये

कुछ भी किसी को बेच दे ऐसा है हुनर ये

इनके असर से अब जरा बच कर तो देखिये  

जितेन्द्र मणि  

 

No comments:

Post a Comment